फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The valleys of Gurez and Sonamarg are grooming a new generation of skiers.

Kashmir: गुरेज और सोनमर्ग की घाटियों में तैयार हो रही नई पीढ़ी के स्कीयर, दूरदराज के युवा भी बनेगे खिलाड़ी

Tue, 10 Feb 2026 01:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 10 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय ने गुरेज, सोनमर्ग और गुलमर्ग की दूरस्थ घाटियों में नई पीढ़ी के बच्चों के लिए स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू किया है।

विज्ञापन
The valleys of Gurez and Sonamarg are grooming a new generation of skiers.
स्कीइंग कोर्स के दाैरान प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलमर्ग की प्रसिद्ध ढलानों से आगे बढ़ते हुए युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय अब गुरेज और सोनमर्ग की प्राकृतिक, दूरस्थ घाटियों में नई पीढ़ी के स्कीयर तैयार कर रहा है। शीतकालीन खेलों के परिदृश्य को नया रूप देने के लिए जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय (डीवाईएसएस) ने पहल शुरू की है।सरकारी स्कूलों के उन बच्चों तक विश्वस्तरीय स्कीइंग प्रशिक्षण पहुंचाया जा रहा है जिनके पास पहले ऐसे उच्च स्तरीय खेलों तक पहुंच नहीं थी।

विज्ञापन


1973 से युवा विकास के पांच दशकों के मजबूत इतिहास पर आधारित इस निदेशालय ने अपने प्रमुख शीतकालीन खेल कार्यक्रम का महत्वाकांक्षी विस्तार किया है। इस वर्ष तीन प्रमुख स्थानों विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग, मनोरम सोनमर्ग और बांदीपोरा जिले की बेहद दूरस्थ गुरेज घाटी पर एक साथ बेसिक स्कीइंग कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन


निदेशक महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल अनुराधा गुप्ता के समग्र मार्गदर्शन में निदेशालय ने कश्मीर संभाग में नए शीतकालीन खेल स्थलों की पहचान और विकास पर रणनीतिक बदलाव किया है। इसका उद्देश्य स्कीइंग को लोकतांत्रिक बनाना है ताकि प्रतिभा केवल शहरी या निजी स्कूलों से न आए बल्कि क्षेत्र के सबसे दूरस्थ कोनों से भी निकल सके। इसका लाभ युवाओं को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और नए अवसर पैदा कर रहे हैं :
डीजी वाईएसएस अनुराधा गुप्ता ने कहा, हमारा मिशन एक मजबूत और समावेशी शीतकालीन खेल संस्कृति का निर्माण करना है। गुरेज और सोनमर्ग तक स्कीइंग लेकर हम न केवल एथलीट तैयार कर रहे हैं बल्कि सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और नए अवसर पैदा कर रहे हैं। यह खेल को सामाजिक सशक्तीकरण और क्षेत्रीय विकास का माध्यम बना रहा है।

बर्फीले मैदान जीवंत प्रशिक्षण स्थल बने :
दूरस्थ गुरेज घाटी में 15 दिवसीय बेसिक स्की कोर्स जोर-शोर से चल रहा है। यहां बर्फीले मैदान जीवंत प्रशिक्षण स्थल बन गए हैं। निदेशालय के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में युवा प्रतिभागी बुनियादी तकनीक, सुरक्षा अभ्यास और बर्फ पर गतिशीलता सीख रहे हैं और उनकी प्रगति कार्यक्रम की सफलता को दर्शा रही है। इसी तरह सोनमर्ग में लड़कों के लिए बेसिक स्नो स्कीइंग कोर्स शुरू किया गया है जिसमें कश्मीर के 10 जिलों से 40 प्रतिभागी और 10 एस्कॉर्ट शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed