फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The restoration work of the 400-year-old Mughal-era mosque located at Shadi Marg in Pulwama district of South

Pulwama: पुलवामा की 400 साल पुरानी मुगलकालीन मस्जिद को मिलेगा नया जीवन, 22 लाख से होगा पुनरुद्धार

Sun, 09 Nov 2025 11:45 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 09 Nov 2025 11:45 AM IST
सार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के शादीमर्ग में स्थित 400 साल पुरानी मुगलकालीन मस्जिद का जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू होगा, जिसके लिए सरकार ने 22 लाख रुपये मंजूर किए हैं। 

विज्ञापन
The restoration work of the 400-year-old Mughal-era mosque located at Shadi Marg in Pulwama district of South
मस्जिद की जर्जर दीवारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के शादीमर्ग स्थित 400 साल पुरानी मुगलकालीन मस्जिद का जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू होने वाला है। सरकार ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए 22 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है।

विज्ञापन

The restoration work of the 400-year-old Mughal-era mosque located at Shadi Marg in Pulwama district of South
पुलवामा में माैजूद 400 साल पुरानी मुगलकालीन मस्जिद की हालत। - फोटो : अमर उजाला

यह मस्जिद मुगल काल की उन विरल संरचनाओं में से एक है जो आज भी अपना अस्तित्व बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने दशकों से इसके संरक्षण की मांग की थी। मौसम की मार और रखरखाव के अभाव में इमारत में दरारें आ गई थीं और कई हिस्से कमजोर हो गए थे।शादीमर्ग निवासी शाहिद नजीर ने कहा कि यह मस्जिद हमारे गौरवशाली अतीत की जीवंत याद दिलाती है। इसकी शिल्पकला और संरचनात्मक शैली मुगल प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The restoration work of the 400-year-old Mughal-era mosque located at Shadi Marg in Pulwama district of South
मस्जिद की जर्जर दीवारें। - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों का कहना है कि जीर्णोद्धार कार्य मस्जिद के मूल वास्तुशिल्प स्वरूप को बनाए रखते हुए किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे न केवल यह ऐतिहासिक संरचना सुरक्षित होगी, बल्कि पुलवामा में विरासत पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

The restoration work of the 400-year-old Mughal-era mosque located at Shadi Marg in Pulwama district of South
मस्जिद की जर्जर दीवारें। - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य स्थानीय निवासी फारूक अहमद ने कहा कि यह स्थल विरासत पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण क्षमता रखता है। जीर्णोद्धार के बाद यह देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है। सरकार के इस कदम से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed