{"_id":"6933d8022ff40ee7d90dfb28","slug":"the-aqi-in-kashmir-reached-288-causing-eye-irritation-and-difficulty-breathing-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी की सांसें हो रहीं जहरीली, कश्मीर में एक्यूआई पहुंचा 288, आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी की सांसें हो रहीं जहरीली, कश्मीर में एक्यूआई पहुंचा 288, आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ
Sat, 06 Dec 2025 12:45 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:45 PM IST
सार
कश्मीर में वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है, एयर क्वालिटी इंडेक्स ( एक्यूआई) 288 तक पहुंच गया, जिससे सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ठंडी हवा का ठहराव, वाहनों का धुआं और जलाऊ लकड़ी का इस्तेमाल मुख्य कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में सर्द मौसम में धुंध के बीच सड़क से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर की साफ सुथरी पहाड़ी हवा प्रदूषित हो रही है। इस हफ्ते घाटी में हवा की क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में चली गई है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 288 तक पहुंच गया जबकि श्रीनगर में पिछले 24 घंटों में यह 147 और 172 के बीच रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर उच्च बना रहा जिसमें पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 86 और 167 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के बीच रहा। दोनों ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से कहीं अधिक हैं।
विज्ञापन
पर्यावरण पर्यवेक्षकों का कहना है कि ठंडी हवा का ठहराव, वाहनों से निकलने वाला धुआं, खुले में जलाना और गर्माहट के लिए जलाऊ लकड़ी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल घाटी को प्रदूषित बना रहा है। एक पर्यावरण शोधकर्ता ने कहा कि यह चिंताजनक है कि घाटी का एक्यूआई गंभीर हो गया है। हवा साफ दिखती है लेकिन भारी और अस्वास्थ्यकर महसूस होती है।
विज्ञापन
कश्मीर में शुक्रवार को सर्दी का मिलाजुला असर रहा। अधिकतम तापमान में जहां कमी आई है वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ा है। विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.4 डिग्री कम है।
वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान माइनस 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में और अधिक कमी आएगी।