{"_id":"6554a1f691b54962b0054fb8","slug":"terrorist-killed-as-army-foils-infiltration-bid-in-uri-baramualla-jammu-kashmir-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सेना ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी मार गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सेना ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी मार गिराए
Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
सार
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकवादी को मार गिराए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अर्शिद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकवादी को मार गिराए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी खराब दृश्यता और बिगड़े मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की हरकत को देखते हुए उन्हें ललकारा। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। पिछले महीने सुरक्षा बलों ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया है।
विज्ञापन