फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Terrorist Javed Mattoo brother Rayees Mattoo brother said Tricolor hoisted from heart under pressure

आतंकी मट्टू के भाई रईस बोले: दबाव में नहीं दिल से लहराया तिरंगा, अब गोली नहीं विकास की गूंज सुनाई दे रही

Mon, 14 Aug 2023 04:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 04:32 PM IST
सार

सोपोर में वर्ष 2009 से सक्रिय लश्कर आतंकी जावेद अहमद मट्टू के भाई रईस अहमद मट्टू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि रईस अपने घर पर शान से तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Terrorist Javed Mattoo brother Rayees Mattoo brother said Tricolor hoisted from heart under pressure
रईस अहमद मट्टू तिरंगा थामे हुए - फोटो : एएनआई

विस्तार

कश्मीर घाटी के सोपोर में वर्ष 2009 से सक्रिय लश्कर आतंकी जावेद अहमद मट्टू के भाई रईस अहमद मट्टू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि रईस अपने घर पर शान से तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं। सोमवार को समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपने दिल से तिरंगा लहराया है। यह उनकी सोच है। वे युवाओं को यही पैगाम देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तानी थे, हिंदुस्तानी हैं और हमेशा हिंदुस्तानी रहेंगे।

विज्ञापन


रईस मट्टू ने कहा, 'मैंने दिल से तिरंगा लहराया। किसी का कोई दबाव नहीं था। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्तां हमारा। पहली बार मैं 14 अगस्त को अपनी दुकान पर बैठा हूं। पहले दो-तीन दिन दुकान बंद रहती थी। पिछली राजनीतिक पार्टियां खेल खेल रही थीं। आज विकास हो रहा है। लोगों के साथ इंसाफ हो रहा है। सिर्फ उसे ही पकड़ा जाता है जो दोषी है। मेरा भाई 2009 में (आतंकवादी) बन गया, उसके बाद हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते... यदि वह जीवित हैं, तो मैं उनसे वापस आने का आग्रह करता हूं। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता...हम हिंदुस्तानी हैं, हैं और रहेंगे।'
विज्ञापन

 

उधर, किश्तवाड़ में सक्रिय आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी के परिवार ने अपने घर पर तिरंगा लहराया। इससे पहले रविवार को मुदस्सिर के परिवार ने भी तिरंगा अपने घर पर लहराया। मुदस्सिर 22 अप्रैल 2018 से हिजबुल आतंकी संगठन में एक्टिव है।

वहीं, जहांगीर सरूरी की बात करें तो वह करीब तीन दशकों से आतंकी संगठन में सक्रिय है। उस पर पुलिस ने लाखों का इनाम भी रखा है। उसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। मुदस्सिर और सरूरी दोनों के साथ होने की आशंका है।


सरूरी के परिवार ने यह तिरंगा लहराते हुए अपने सरूरी से अपील की है कि वह मुख्यधारा में वापस आ जाए और आतंक का रास्ता छोड़ दे। सरूरी के बेटे आदिल ने कहा कि वह अपने पिता को बहुत याद करता है और ये अपील करता है कि वो घर लौट आए। आदिल ने बताया कि वह अभी बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। आगे चल कर वह डॉक्टर बनना चाहता है। सरूरी के परिवार ने सभी प्रदेशवासियों का स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed