{"_id":"68d3eee7eef2b13cb30976f6","slug":"terrorist-hideout-busted-in-brinal-forest-area-of-south-kashmir-s-kulgam-district-the-hideout-was-blasted-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कुलगाम के जंगल में आतंक का ठिकाना ध्वस्त, गैस सिलेंडर समेत संदिग्ध सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कुलगाम के जंगल में आतंक का ठिकाना ध्वस्त, गैस सिलेंडर समेत संदिग्ध सामान बरामद
Wed, 24 Sep 2025 06:46 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:46 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से गैस सिलेंडर समेत संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना के अनुसार, यह ठिकाना जंगल के भीतर छिपाकर बनाया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान मौके से एक गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी और संदिग्ध गतिविधि या सामग्री का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन