फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को दी घुसपैठ की छूट-जीओसी

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करने पर घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हमें लगातार पाकिस्तान में लांच पैड्स पर हरकत की खबर मिल रही थी। यह भी इनपुट थे कि घुसपैठ कराई जाएगी। इसका सबूत हमें उड़ी में 18 सितंबर को की गई कोशिश के दौरान और वीरवार सुबह दूसरी कोशिश के दौरान देखने को मिला। ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी सेना के कमांडरों ने ‘जियो और जीने दो’ का दृष्टिकोण अपनाया है और आतंकियों को इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की छूट दी हुई है। ऐसा संभव नहीं है कि आतंकियों की ऐसी हरकतें पाकिस्तानी सेना कमांडरों की जानकारी के बिना अंजाम दी जा सकें।
विज्ञापन

आतंकी ओजीडब्ल्यू से संपर्क न साध सके, इसलिए संचार सेवा ठप किया
उड़ी ऑपरेशन के दौरान मोबाइल कम्युनिकेशन को ठप करने पर कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कु मार ने कहा कि घुसपैठ करने वाले आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स या दक्षिणी कश्मीर या किसी अन्य जगह पर उन्हें रिसीव करने वाले ओजीडब्ल्यू से कांटेक्ट न कर सकें, इसलिए संचार सेवा को बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के लिहाज से यह बहुत जरूरी था।
विज्ञापन

छह आतंकी एक सप्ताह पहले कर रहे घुसपैठ की कोशिश
इस बीच 18 सितंबर की घुसपैठ की कोशिश के बारे में जीओसी डीपी पांडे ने कहा कि उस दिन जहां तक उनके पास जानकारी है, 6 आतंकियों के एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की थी। 4 आतंकी फेंसिंग के उस तरफ थे जबकि 2 इस पार दाखिल हो चुके थे। जब सेना की पार्टी वहां पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गई। जीओसी ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस ओर कोई भी आतंकी दाखिल नहीं हुआ। इसके लिए घने जंगलों और दुर्गम परिस्थितियों में लगातार तीन दिन तक ऑपरेशन जारी रहा। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ नया देखने को मिला है। इस इलाके से काफी देर बाद आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। अक्सर कई अन्य इलाकों से घुसपैठ की कोशिश की जाती रही है और वो रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जुलाई, अगस्त में चार आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी और उन्हें मार गिराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जानकारी पर चलाते हैं ऑपरेशन
जीओसी ने कहा कि इस साल उन्हें लोगों की खुफिया सूचनाएं काफी ज़्यादा मिली हैं। हमारे ज़्यादातर ऑपरेशन लोगों द्वारा दी गई जानकारी पर अंजाम दिए जाते हैं। यह एक बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव है। उन्होंने कहा कि हथियारों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह फिदाइन नहीं थे बल्कि लंबे समय तक टिकने करने के लिए इस ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed