{"_id":"6ac2b99db1f3e5c87d097508","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1030572-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हतीपोरा की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हतीपोरा की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जिला पुलिस कुलगाम ने सिविक एक्शन प्रोग्राम 2026-27 के तहत बेहिबाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन किया। टूर्नामेंट में कुलगाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में हतीपोरा की टीम ने कुज्जर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
चैंपियन टीम को ट्रॉफी के साथ 20,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द सीरीज को भी ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलगाम पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।