{"_id":"61561a438ebc3e62985f67ae","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-poster-viral-shrinagar-news-jmu244799571","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अली शाह गिलानी फोर्स के नाम से घाटी में हो रही आतंकी भर्ती, पोस्टर हुए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अली शाह गिलानी फोर्स के नाम से घाटी में हो रही आतंकी भर्ती, पोस्टर हुए वायरल
Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में अलगाववादी कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘सैयद अली शाह गिलानी फोर्स’ नामक कथित आतंकी संगठन और नई आतंकी भर्ती के पोस्टर वायरल हुए हैं। एक फोटो भी वायरल हुआ है, जिसे संगठन का पहला आतंकी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो पर आतंकी का नाम बिलाल अहमद भट लिखा हुआ है जो शोपियां का बताया जा रहा है और ज्वाइनिंग 25 सितंबर लिखी हुई है। सैयद अली शाह गिलानी फोर्स के प्रवक्ता गाजी खान ने जारी किए बयान में कहा है कि वह गिलानी की मौत का बदला लेगा। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर चेतावनी भी दी है। वह खुद नतीजे के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
बता दें कि पहली बार किसी संगठन ने हिंदी भाषा में बयान जारी किया है। हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि ऐसा कोई संगठन है या नहीं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वायरल पोस्टरों की जांच शुरू कर दी है।