{"_id":"5921c6a54f1c1b3f6a535f26","slug":"stop-the-way-to-the-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के रास्ते किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के रास्ते किए बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 21 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में शराब की दुकान के मुख्य मार्ग पर शराबियों की राह रोकने को खड़ी महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश के कारण महिलाओं को शराब की दुकान के आगे प्रदर्शन बंद करना पड़ा था, लेकिन महिलाओं ने इसका तोड़ निकाल लिया। भले ही महिलाएं अब शराब की दुकान के आगे धरना प्रदर्शन नहीं कर रही लेकिन शराब की दुकान की ओर जाने वाले रास्तों को उन्होंने बंद कर दिया।
विज्ञापन
शराब की दुकान के आगे धरना देने से रोके जाने के बाद महिलाओं रविवार को शराब की दुकान को जाने वाले रास्ते बंद कर दिए। महिलाएं रास्तों पर खड़ी हो गई और दुकान की ओर से जाने वाले लोगों को रोक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
बता दे कि अलकेश्वर घाट के समीप शराब की दुकान का विरोध होने पर अनुज्ञापी नैनीताल हाईकोर्ट चला गया था। कोर्ट ने 17 मई को अंतरिम आदेश जारी कर पुलिस को अनुज्ञापी और सेल्समैन को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अनुपालन में पुलिस ने दुकान के आगे से आंदोलनकारियों को हटा दिया था। कोर्ट के आदेश की वजह से महिलाएं दुकान बंद नहीं करवा पा रही थीं, लेकिन महिलाओं ने विरोध का दूसरा विकल्प निकाल लिया। उन्होंने शराबियों का दुकान तक पहुंचने के मार्ग ही बंद कर दिए। जब शराबियों ने अन्य रास्तों से जाने की कोशिश की, तो महिलाएं वहां भी पहुंच गई। जो भी शराब लेने पहुंचा, महिलाओं ने उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर यशोदा खंडूड़ी, अंजू भट्ट, शिखा बमराड़ा, कमला जैन, अंजू भट्ट, सुरजी उनियाल, आयुश मियां, दिनेश पंवार व नवीन नौटियाल आदि मौजूद थे।