{"_id":"6b00ae071afbe9951e0f3515","slug":"srinagar-16-transferred-police-officers-farewell-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1067943-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्थानांतरित 16 पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवा के लिए की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्थानांतरित 16 पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवा के लिए की सराहना
विज्ञापन
डीपीएल श्रीनगर में सम्मान समारोह। स्रोत पुलिस
- जिला पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन कर नए पदों पर स्थानांतरित हुए 16 पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिले में प्रभावी पुलिसिंग, पेशेवर उत्कृष्टता और समर्पित सेवाओं के लिए इन अधिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।
समारोह की अध्यक्षता एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने की। कार्यक्रम में आईजीपी कश्मीर के स्टाफ ऑफिसर मुजफ्फर अहमद शाह, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर रेंज के स्टाफ ऑफिसर जहूर अहमद पीर, एसपी मुख्यालय गुलाम मुस्तफा, श्रीनगर शहर के सभी जोनल एसपी, डीएसपी डीएआर नजीर अहमद और जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विदाई लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में डीएसपी मुख्यालय सैयद स्लीत शाह, एसडीपीओ एमआर गंज जुनैद वली, एसडीपीओ पंथाचौक जोहेब हसन, एसडीपीओ शहीद गंज धीरज कुमार, एसडीपीओ खानयार अजहर रशीद, एसडीपीओ वेस्ट माजिद महबूब, एसडीपीओ हजरतबल रशाद अकबर, एसडीपीओ जकूरा आशिक, डीएसपी पीसी शाकिर हुसैन, डीएसपी पीसी विक्रम नाग, डीएसपी अनवर खांजी और डीएसपी फरहाना बेग सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी श्रीनगर ने स्थानांतरित अधिकारियों की अटूट निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजधानी श्रीनगर में पुलिसिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, जिसके लिए असाधारण प्रतिबद्धता और तत्परता की आवश्यकता होती है। उन्होंने जिले में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में इन अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
श्रीनगर पुलिस की उपलब्धियां टीम वर्क का परिणाम
एसएसपी ने विदा होने वाले अधिकारियों को श्रीनगर पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि श्रीनगर पुलिस की उपलब्धियां टीम वर्क और आपसी विश्वास का परिणाम हैं। इस दौरान स्थानांतरित अधिकारियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और वरिष्ठ अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में एसएसपी श्रीनगर ने सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।