फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Wushu, All Inter University Competition

Srinagar News: वुशु में डेजी, मर्सी, सुभाष ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Srinagar, Wushu, All Inter University Competition
श्रीनगर में वुशु प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी। अमर उजाला
अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप में चौथे दिन ताओलू में जोरदार मुकाबले देखने को मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शे-ए-कश्मीर इनडोर स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वुशु चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन वीरवार को भी कश्मीर विश्वविद्यालय में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में डेजी, मर्सी, सुभाष सहित अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते।
इस चैंपियनशिप का आयोजन विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में पुरुषों के सांडा वर्ग में 12 और महिलाओं के सांडा वर्ग में 10 अलग-अलग वजन श्रेणियों में मुकाबले हो रहे हैं। इसके साथ ही, दोनों ही वर्गों में ताओलू स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ प्रतिस्पर्धा करें और खेल भावना का सम्मान बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपनी खेल संस्कृति को मजबूत कर रहा है और छात्र-खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशू ताओलू एकल महिला वर्ग में बोडोलैंड यूनिवर्सिटी की डेजी राभा ने स्वर्ण पदक, केरल यूनिवर्सिटी की जीविका अन्ना जॉर्जी ने रजत पदक और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की वर्षा दिया ने कांस्य पदक जीता। वुशू ताओलू एकल नियमित स्पर्धा चांगक्वान महिला वर्ग में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी की मर्सी न्गैमोंग ने स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी की युमलेम्बम इचांतोम्बी देवी ने रजत पदक और पंजाब यूनिवर्सिटी की अंकिता ने कांस्य पदक जीता।

वुशू ताओलू एकल नियमित स्पर्धा चांगक्वान पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी के सुभाष ने स्वर्ण पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के थौंगनबा अहेइबम ने रजत पदक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लीमापोकपम नेल्सन मेइतेई ने कांस्य पदक जीता। वुशू ताओलू एकल नियमित स्पर्धा दाओशू पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी के सुभाष तोमर ने स्वर्ण पदक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ज्योतिर्मन बोराह ने रजत पदक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के थौंगनबा अहेइबम ने कांस्य पदक पदक जीता।
स्पर्धा के अंतिम मुकाबले और समापन समारोह शनिवार को होने हैं। चैंपियनशिप का समापन शनिवार को अंतिम सांडा मुकाबलों और समापन समारोह के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed