फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Wooler Lake, Javed Rana, Gave Statement

वुलर झील का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जावेद राणा

विज्ञापन
Srinagar, Wooler Lake, Javed Rana, Gave Statement
श्रीनगर। जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि वुलर झील का संरक्षण और संवर्धन उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सिविल सचिवालय में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झील के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यापक उपाय तैयार किए जाएं और लागू किए जाएं, साथ ही इसके संसाधनों का सतत और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने जल निकायों की पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका पर कहा कि वुलर झील जल शुद्धिकरण, बाढ़ नियंत्रण और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने झील की दीर्घकालिक पारिस्थितिक स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के आसपास सौंदर्यीकरण और लैंडस्केप विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए राणा ने समय पर टेंडरिंग और कार्यान्वयन पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई आवंटित धनराशि व्यपगत नहीं होनी चाहिए और कार्यान्वयन में किसी भी लापरवाही के खिलाफ चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed