फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Women Attempt for Suicide, Pratap Park

Srinagar News: 32 साल की महिला ने प्रताप पार्क में खुद को आग लगाने की कोशिश की

विज्ञापन
Srinagar, Women Attempt for Suicide, Pratap Park
-अधिकारियों ने बताया-अस्पताल में उसकी हालत स्थिर, बटमालू की रहने वाली है महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर का दिल कहलाने वाले लाल चौक के रेजीडेंसी रोड पर स्थित प्रताप पार्क में शनिवार दोपहर 32 साल की एक महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई लेकिन स्थानीय लोगों के तुरंत दखल से हादसा टल गया।
चश्मदीदों ने बताया कि महिला ने अचानक अपने शरीर पर पेट्रोल जैसा पदार्थ छिड़का और प्रताप पार्क के एक छोर पर अपने आपको जलाने की कोशिश की। लोग यह समझने के लिए दौड़े कि आखिर हुआ क्या है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पार्क में मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई की और आग को फैलने से रोक दिया। इससे महिला को बचा लिया गया। कुछ गवाहों ने कहा कि आग को जल्दी बुझाया गया जबकि अन्य लोगों ने महिला को उस जगह से दूर ले जाकर यह सुनिश्चित किया कि वह आगे के खतरे से सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

पास ही में प्रेस एन्क्लेव में तैनात पुलिस टीम सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची। महिला को तुरंत इलाज के लिए श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने महिला (नाम गुप्त रखा गया है) की पहचान की जो श्रीनगर के बटमालू की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की ओर से उठाए गए इस खतरनाक कदम के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि किन हालात में यह कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed