{"_id":"6a1f3e0850023a533a0ab97c","slug":"srinagar-weather-rain-srinagar-news-c-10-agr1010-927910-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दिन में रही तेज धूप, शाम को घाटी में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दिन में रही तेज धूप, शाम को घाटी में बूंदाबांदी
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
- फोटो : Archive
- रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। शाम को करीब 4 बजे बादल छाए और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। शोपियां सहित कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इससे दिन के तापमान में तो कमी आई लेकिन रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य ये 0.8 डिग्री अधिक है।
न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
4-5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश, गरज के साथ बौछारें व तेज हवा चल सकती है। 6 जून को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 7-8 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।