फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Rain And Snowfall on tomorrow

Srinagar News: ठंडी हवा ने गिराया पारा, 5 और 10-11 को बारिश और बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Rain And Snowfall on tomorrow
- मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 9 नवंबर तक मौसम के आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को आगामी 10 दिनों के मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को 10 दिनों के मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया। श्रीनगर में ठंडी हवा ने तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं 5 और 10-11 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 3 और 4 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। 5 नवंबर को आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही शाम के समय कुछ सीमित स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात देखने को मिल सकता है। इसके बाद 6 से 9 नवंबर के बीच एक बार फिर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा और दिन में धूप खिली रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम या रात से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 10 की रात और 11 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके उपरांत 12 और 13 नवंबर को भी कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश का एक संक्षिप्त दौर दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों व आम नागरिकों को समय-समय पर जारी की जाने वाली आधिकारिक मौसम सलाह का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed