फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Maximum Temperature, 16.7

Srinagar News: श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.7 पहुंचा

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Maximum Temperature, 16.7
- सामान्य से अधिक है दिन का पारा, अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में शनिवार को दिन में तेज धूप रही इससे दिन का पारा हाई रहा। अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी को दिनभर धूप रहेगी, शाम से 16 फरवरी तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 17 को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
18 से 21 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 22 से 24 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed