फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Cold Wave, Fresh Snowfall

Srinagar News: सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास पर बर्फबारी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Cold Wave, Fresh Snowfall
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऊपरी पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, 27 तक रहेगा असर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी पहाड़ों पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। सोनमर्ग, गुरेज, जोजिला, साधना टॉप और राजदान पास सहित कई इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा। उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

कश्मीर में सर्दी में थोड़ा सुधार हुआ है। पिछले तीन दिन में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा है। इससे रात की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। तीन दिन पहले माइनस 6 डिग्री पारे में श्रीनगर की डल झील जमना शुरू हुई थी। उसके बाद तापमान बढ़ने पर अब झील फिर से सामान्य है। वहीं घाटी में दिन का तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 2.8 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.4 डिग्री, कोकरनाग में 0.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 2.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.2 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 2.8 डिग्री, बारामुला में 0.4 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 0.7 डिग्री, पुलवामा में माइनस 4.6 डिग्री, शोपियां में माइनस 3.9 डिग्री, गांदरबल में 0.1 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 1.8 डिग्री, सोपोर में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 4.7 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 3.2 डिग्री, बनिहाल में 2.9 डिग्री, बटोत में 7.7 डिग्री, कटड़ा में 8.8 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 2.0 डिग्री, कठुआ में 3.8 डिग्री, उधमपुर में माइनस 3.0 डिग्री, रामबन में 6.5 डिग्री, राजोरी में 3.8 डिग्री, पुंछ में 7.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 7.2 डिग्री, रियासी में 5.3 डिग्री, डोडा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 8.8 डिग्री, हानले में माइनस 11.2 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.3 डिग्री, नुबरा वैली में माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed