फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Union Minister, Baghel, Addressed, National Conference, Fisheries

कश्मीर धरती का स्वर्ग, एक्वा पार्क देगा विकास को गति : बघेल

विज्ञापन
Srinagar, Union Minister, Baghel, Addressed, National Conference, Fisheries
श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल। अमर उजाला
- श्रीनगर में ठंडे पानी की मछलियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे मत्स्य पालन राज राज्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में शनिवार को ठंडे पानी की मछलियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे मत्स्य पालन व पशुपालन और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन की शुरुआत ही कश्मीर की सुंदरता की तारीफ से की। उन्होंने कहा कि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अनंतनाग में बनने वाला इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क पूरे जम्मू कश्मीर में मछली पालकों के विकास को गति देगा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह जहांगीर ने कहा था कि जन्नत कहीं है तो वह यहीं है, मैं इसलिए भी बता रहा हूं कि कभी मुगलिया राजधानी रही आगरा से आया हूं। यहां इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना मेरे लिए खुशी की बात है। यह सम्मेलन उपलब्धियों पर जश्न के साथ चुनौतियों पर चर्चा का मंच है।
विज्ञापन

प्रो. बघेल ने एक समर्पित मंत्रालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस विशेष ध्यान के कारण इस पूरे क्षेत्र में लक्षित हस्तक्षेप और स्पष्ट विकास संभव हो पाया है। पिछले एक दशक में सरकार ने लगातार निवेश किया है। इसी के तहत जम्मू-कश्मीर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाला एक्वा पार्क नवाचार, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण और एकत्रीकरण के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने दूरदराज और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास में मत्स्य पालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद उन्होंने अमर उजाला को बताया कि आज को उनका दौरा काफी संक्षिप्त है, जरूरी काम से तुरंत वापस जाना है, अन्यथा यहां की सैर जरूर करता। कश्मीर कई बार आया हूं, यह बेहद खूबसूरत जगह है। यहां सेना और सीआरपीएफ आदि बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। लोगों को यहां घूमने आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed