{"_id":"6a038069a8d6e519d50dc6cd","slug":"srinagar-two-let-workers-arrested-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे
Wed, 13 May 2026 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 01:03 AM IST
सार
दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और लश्कर के धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस श्रीनगर के बाबा डेम इलाके में नाका लगाकर वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर के 10 धमकी भरे पोस्टर बरामद किए। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपी फैसल अहमद भट निवासी मलपोरा हब्बाकदल और फैसल अहमद गुरू निवासी राजोरी कदल हैं। इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
लश्कर के लिए कर रहे थे काम
अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों के लिए काम कर रहे थे। मामले में गहन जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के तंत्र पर लगाकार प्रहार किया जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ पुलिस जीरो-टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और मिशन पर अडिग है। आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कश्मीर में 25 दिन में 16 आतंकी मददगार दबोचे
सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 25 दिन में करीब 14 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को हवल इलाके में चार मददगारों को गोला-बारूद व लश्कर के धमकी भरे पोस्टर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 23 अप्रैल की रात श्रीनगर में एक महिला समेत चार, 26 अप्रैल को पांच और दो मई को एक आतंकी मददगार पकड़ा गया। अब मंगलवार को दो और ओजीडब्ल्यू पकड़े गए हैं।