{"_id":"6a1f36ca85e64d78e504e1a3","slug":"srinagar-thunder-storm-apple-farms-farmers-worried-srinagar-news-c-10-1-agr1010-927896-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ओलावृष्टि से शोपियां के सेब बागानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ओलावृष्टि से शोपियां के सेब बागानों को भारी नुकसान
विज्ञापन
- किसानों ने बीमा और केसीसी ऋण माफी की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हाल ही में हुई तेज ओलावृष्टि ने सेब बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में पेड़ों पर लगे छोटे सेब झड़ गए, शाखाएं टूट गईं और फसल को व्यापक क्षति पहुंची। अससे बागवानों में चिंता की लहर दौड़ गई है।
प्रभावित किसानों का कहना है कि लगातार हो रही ओलावृष्टि ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शोपियां के कई गांवों में बागानों को नुकसान पहुंचने के बाद किसानों ने सरकार से तत्काल राहत पैकेज, फसल नुकसान का आकलन और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
बागवानों ने यह भी मांग की है कि सरकार एक प्रभावी फसल बीमा योजना लागू करे ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। उनका कहना है कि वे बीमा प्रीमियम देने को भी तैयार हैं, लेकिन उन्हें ऐसी व्यवस्था चाहिए जो संकट के समय सहारा बन सके।
विज्ञापन
कई किसानों ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किसान क्रेडिट कार्ड ऋणों की माफी या ब्याज में राहत देने की भी मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाले नुकसान और बढ़ते कर्ज के बोझ ने बागवानी क्षेत्र को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है।
इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों का तत्काल सर्वेक्षण कर राहत और पुनर्वास उपाय शुरू करने की अपील की है ताकि बागवानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।