फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar Three hybrid terrorists involved in attack on policeman arrested dgp rr swain said

श्रीनगर: आतंकी हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, दहशतगर्दों ने बना रखी थी टारगेट लिस्ट

Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने रची थी, जो हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय आतंकी मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क में था।

विज्ञापन
srinagar Three hybrid terrorists involved in attack on policeman arrested dgp rr swain said
गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में पिछले सप्ताह एक पुलिसकर्मी पर किए गए आतंकी हमले में शामिल तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौ दिसंबर को घर लौटते समय कॉन्स्टेबल मोहम्मद हफीज पर हमला कर आतंकियों ने उन्हें घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर आतंकी मौके से भाग निकले थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी आरआर स्वैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने रची थी, जो हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय आतंकी मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क में था।
विज्ञापन


आरआर स्वैन ने कहा, "हमले में शामिल हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांस्टेबल मोहम्मद हफीज की हालत अभी स्थिर है। हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ होकर जल्द सेवा पर लौट आएंगे। हत्यारों ने छह गोलियां चलाई थीं। हाइब्रिड आतंकवादी वे आतंकी होते हैं, जो हमले को अंजाम देकर फिर वापस नियमित जीवन में लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

srinagar Three hybrid terrorists involved in attack on policeman arrested dgp rr swain said
डीजीपी आरआरस्वैन - फोटो : बासित जरगर

कई दिनों तक पुलिसकर्मी की करते रहे  रैकी

डीजीपी स्वैन ने कहा कि दानिश मल्ला पुलिसकर्मी के ही इलाके में रहता है। उसने दो हाइब्रिड आतंकवादी इम्तियाज खांडे और मेहनान खान को अपने साथ साजिश में मिलाया। आतंकी पिस्तौल हासिल करने में कामयाब रहे और हमले को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक पुलिसकर्मी की रैकी करते रहे।

आतंकियों की रडार पर थे कई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल मेहनान खान से बरामद कर ली गई है। जबकि, मल्ला के पास से 57 पिस्तौल की गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान आतंकवादियों ने खुलासा किया कि उनके पास निशाना बनाए जाने वालों लोगों की टारगेट लिस्ट थी। आतंकियों की रडार पर पुलिसकर्मी और कुछ गैर-पुलिसकर्मी लोग थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या गिरफ्तार लोगों का इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में कोई हाथ था, डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा, "वह (मामला) अभी भी जांच के दायरे में है, एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली है। मुझे लगता है कि समय से पहले कनेक्शन जोड़ना शुरू करना अनुचित होगा।"

तुर्किये पिस्टल कैनिक टीपी9 बरामद   

डीजीपी ने कहा कि हमले को अंजाम देने में तुर्किये पिस्टल कैनिक टीपी9 का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा, कैनिक टीपी9 एक उच्च गुणवत्ता वाली पिस्तौल है और इसका वजन हल्का होता है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के पास से कैनिक टीपी9 बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि हम एक पैटर्न और एक प्रवृत्ति देख रहे हैं। छोटे हथियारों की इस श्रेणी को पाकिस्तान से हमारी सीमा में ड्रोन के माध्यम से और कई अन्य माध्यमों से तस्करी कर जम्मू-कश्मीर में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed