फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Three Arrested, Pulwama And Avantipora, Drug Smuggling

Srinagar News: पुलवामा और अवंतिपोरा में नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Three Arrested, Pulwama And Avantipora, Drug Smuggling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। नशा मुक्त जम्म-कश्मीर अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई में अवंतिपोरा और पुलवामा जिलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए हैं।
खानपोरा क्रॉसिंग पर नाका जांच के दौरान पुलिस ने जावेद अहमद भट निवासी शांगस को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 158 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया। अवंतिपोरा के सतोरा क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका। जांच से बचने की कोशिश कर रहे दोनों सवारों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 199 ग्राम कैनाबिस पाउडर बरामद किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदिल अहमद डार और मुजफ्फर अहमद डार दोनों निवासी सतोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलवामा में पुलिस पोस्ट नेवा की टीम ने उरवान में स्थापित चेकपॉइंट पर सूमो गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान चालक परवेज अहमद हज्जाम निवासी नेवा के कब्जे से लगभग सात ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed