{"_id":"69f11c538d74cc0ed10b0053","slug":"srinagar-three-arrested-drug-smuggling-srinagar-news-c-264-1-sr11005-110853-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और अनंतनाग में की गई। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए।
कुपवाड़ा के शालूरा गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान एजाज अहमद भट के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई। हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में नाका जांच के दौरान पुलिस ने अफरोज अहमद शाह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हेरोइन मिली है। अनंतनाग के केहरीबल रोड पर नाका जांच के दौरान मोहम्मद अब्बास को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 250 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।