Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: The echo of the blast was heard five kilometers away.

Srinagar: भीषण था थाने में विस्फोट... पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज, वाहनों के उड़े परखच्चे

Sat, 15 Nov 2025 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 04:17 AM IST
सार

बताया जाता है कि धमाका इतनी तेज था कि आवाज पांच किलोमीटर दूर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। 

विज्ञापन
Srinagar: The echo of the blast was heard five kilometers away.
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बीती रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर थाना परिसर में बीती रात हुआ विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसकी गूंज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बताया जाता है कि धमाका इतनी तेज था कि आवाज पांच किलोमीटर दूर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए। धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े 12 से अधिक वाहन जल गए। विस्फोट इतनी तेज था कि आवाज पांच किलोमीटर दूर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस था। जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएयूएच) के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ इसी पुलिस थाने में दर्ज मामले में हुआ था। इस पुलिस थाने की जांच में ही दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।

धमाका इतना भीषण था कि पुलिस स्टेशन और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। थाने में और इसके बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई। धमाके में घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की भीषण लपटें दूर तक दिखाई दीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर रात मौके पर पहुंच गई। चारों ओर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई थी।

पुलिस ने सील किया इलाका

  • विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। वहीं, घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए। देर रात किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था
  • यह साफ नहीं हो सका कि नौगाम पुलिस थाने में पूरा 2,900 किलो जब्त विस्फोटक रखा गया था या इसकी कितनी मात्रा यहां रखी गई थी

2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस किया था जब्त 
सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई के दो ठिकानों से 360 किलो और 2,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस जब्त किया था। 

  • बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री को पुलिस नौगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी। इस मॉड्यूल के मुजम्मिल समेत 9 संदिग्धों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। नौगाम थाने में 19 अक्तूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed