फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Teetwal Day, Marathon, Army

Srinagar News: टीटवाल दिवस पर सेना ने निकाली मैराथन, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Srinagar, Teetwal Day, Marathon, Army
कुपवाड़ा। टीटवाल दिवस 2026 पर शनिवार को सेना ने चमकोट से ऐतिहासिक टिथवाल वॉर मेमोरियल तक भव्य मैराथन का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिभागियों की ओर से सामूहिक शपथ लेने के साथ हुई। सभी ने नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस मैराथन में 500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें युवा, छात्र, महिलाएं, सिविल सोसायटी के सदस्य और सेना के जवान शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में जोश, अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। मैराथन का समापन ऐतिहासिक टीटवाल वॉर मेमोरियल पर हुआ जहां शक्ति विजय ब्रिगेड के कमांडर ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed