{"_id":"671c2e17ae589340310c40e3","slug":"srinagar-soldier-injured-in-gulmarg-attack-sacrificed-his-life-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : गुलमर्ग हमले में घायल जवान बलिदान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : गुलमर्ग हमले में घायल जवान बलिदान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों की तलाश
Sat, 26 Oct 2024 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:17 AM IST
सार
हालांकि सेना की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के गुलमर्ग में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले में बृहस्पतिवार को घायल हुए सेना के एक और जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हालांकि सेना की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। एलओसी व घटनास्थल के नजदीकी इलाकों में घेराबंदी कर सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आतंकियों ने बृहस्पतिवार रात प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के नजदीक बूटापथरी इलाके में घात लगाकर हमला किया था। इसमें दो जवान बलिदान हो गए, जबकि सेना के दो पोर्टरों की भी मौत हुई थी। गुलमर्ग में तलाशी अभियान के लिए कुछ समय के लिए रोपवे सेवा बंद कर दी गई। हालांकि बाद में इसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन