फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Snowfall in Gulmarg, Tourist Happy

Srinagar News: गुलमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, सफेद चादर में लिपटी घाटी

विज्ञापन
Srinagar, Snowfall in Gulmarg, Tourist Happy
गुलमर्ग में पर्यटक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। इससे पूरी घाटी सफेद चादर में लिपट गई है। यहां पहुंचे पर्यटक भी बर्फबारी से बेहद खुश नजर आए।
स्थानीय टूर ऑपरेटरों ने बताया कि अब तक करीब 5 इंच बर्फ जमा हो चुकी है। तापमान में भी गिरावट आई है। इलाके की प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ गई है। स्थानीय टूर ऑपरेटर जमील अहमद ने बताया कि उनका एक ग्रुप अहमदाबाद से घूमने आया हुआ था। उन्हें जब पता चला कि यहां बर्फबारी की संभावना है तो वे सीधा गुलमर्ग घूमने चले गए। वहां वह बर्फबारी ला लुत्फ ले रहे हैं। पर्यटन हितधारकों ने भी खुशी जताई है। कहा कि यह बर्फबारी उनके लिए रोजगार का स्रोत है। जितने पर्यटक आएंगे, उतना ही रोजगार को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

गुलमर्ग में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। बर्फबारी के साथ यादगार पलों को तस्वीरों के रूप में कैद किया। अहमदाबाद के हर्षित ने कहा कि बर्फबारी को लाइव देखना अपने आप में अलग अनुभव है। काफी मजा आया बर्फबारी में खेलने का और यहां के सुंदर नजारों के अनुभव करने का। कश्मीर सही में धरती पर स्वर्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबारामुला जिले के बाकी मैदानी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि बारिश की वजह से लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या पर थोड़ा असर पड़ा है लेकिन किसानों और बागवानों ने इसका स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह बारिश फसलों और जमीन में नमी बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसका मतलब है कि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में और बर्फबारी हो सकती है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed