{"_id":"69c19af09f41721b26021041","slug":"srinagar-skaust-kashmir-will-start-online-classes-srinagar-news-c-10-lko1027-866149-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्कॉस्ट-के अस्थायी ऑनलाइन कक्षाएं चलाने पर कर रहा विचार, स्प्रिंग सेमेस्टर के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्कॉस्ट-के अस्थायी ऑनलाइन कक्षाएं चलाने पर कर रहा विचार, स्प्रिंग सेमेस्टर के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
- खाड़ी क्षेत्र में उभरती स्थिति और जरूरी सहायता प्रणालियों पर इसके असर का दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर (स्कॉस्ट-के) अस्थायी अवधि के लिए ऑनलाइन शिक्षण गतिविधियां चलाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए खाड़ी क्षेत्र में उभरती स्थिति और जरूरी सहायता प्रणालियों पर इसके असर का हवाला दिया गया है। वहीं स्कॉस्ट-के ने स्प्रिंग सेमेस्टर के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा कि छात्रों के पास पंजीकरण पूरा करने के दो विकल्प होंगे। या तो वे अपने संबंधित संकायों/कॉलेजों में जाकर व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करा सकते हैं या ऑनलाइन माध्यम से। पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया मूल रूप से 23-24 मार्च के लिए निर्धारित थी जो अब लचीले तरीके से आयोजित की जाएगी। अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है।
स्कॉस्ट-के ने कहा कि यह निर्णय एक एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है ताकि शैक्षणिक निरंतरता सुनिश्चित की जा सके। इसका उद्देश्य बाहरी कारकों के कारण जरूरी सहायता प्रणालियों में आने वाली बाधाओं को कम करना है। विभिन्न संकायों और कॉलेजों के डीन और एसोसिएट डीन को यह भी निर्देश दिया कि वे ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करें।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शुल्क संरचना, ऑनलाइन भुगतान के तरीकों और उपलब्ध पाठ्यक्रमों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन कक्षाओं का कार्यक्रम संबंधित संकायों की ओर से कॉलेज स्तर पर अलग से सूचित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संस्थानों के साथ नियमित संपर्क में रहें। संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।