फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Seminar Organised, Gandherbal Police

Srinagar News: जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिलाओं के खिलाफ अपराध विषय पर सेमिनार

विज्ञापन
Srinagar, Seminar Organised, Gandherbal Police
गांदरबल। पुलिस ने मंगलवार को जेंडर सेंसिटाइजेशन और महिलाओं के खिलाफ अपराध विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसएएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल ने की और इसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान महिलाओं के खिलाफ विभिन्न प्रकार के अपराधों जिनमें दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज से संबंधित मौतें, अपहरण और साइबर अपराध आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा का फोकस ऐसे अपराधों की प्रकृति को समझने, निवारक रणनीतियों में सुधार करने, मामलों का तुरंत पंजीकरण और जांच सुनिश्चित करने और पीड़ित-केंद्रित और कानूनी रूप से सही दृष्टिकोण अपनाने पर था। अपने संबोधन में एसएसपी ने पुलिस बल के भीतर जेंडर सेंसिटाइजेशन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed