फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, School Open, 9th to 12th, Students Reached

Srinagar News: छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले, स्कूलों में छाई रौनक

विज्ञापन
Srinagar, School Open, 9th to 12th, Students Reached
कश्मीर में सर्दी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर पहुंचे बच्चे। संवाद - फोटो : samvad
- घाटी में सर्दी की छुट्टियों के बाद 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सर्दी की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को कश्मीर घाटी में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल दोबारा खुले गए। सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने अपने स्कूलों में पहुंचते नजर आए। बच्चों के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।
नई उम्मीदों और लक्ष्यों के साथ विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा। अध्यापकों ने भी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ऐसा ही नजारा श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल में देखने को मिला जहां सुबह से ही छात्राओं की भीड़ दिखाई दी। ‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां’ प्रार्थना के साथ मॉर्निंग असेंबली की शुरुआत हुई। इसके बाद छात्राएं एक-दूसरे से मिलती दिखीं और खुशी जाहिर करती नजर आईं।
विज्ञापन

स्कूल लौटकर बहुत खुशी हो रही है
12वीं कक्षा की छात्रा माहरुख अली ने कहा कि आज स्कूल में उनका पहला दिन है और उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के बाद स्कूल आना एक नई शुरुआत जैसा होता है जो इंसान को नई उम्मीदें देता है। वहीं 12वीं कक्षा की एक अन्य छात्रा ने कहा कि उनका स्कूल जीवन का यह आखिरी साल है। वह इस वर्ष पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के साथ साथ इसे यादगार बनाना चाहती हैं। छात्राओं ने कहा कि उन्हें अपने स्कूल से बेहद लगाव है और आज का दिन उनके लिए खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed