फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sakina Ittu, Khanyar, Goisyan Hospital

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Sakina Ittu, Khanyar, Goisyan Hospital
- गौसिया अस्पताल खानयार में बनेगा अतिरिक्त ब्लॉक, बुरजाहामा में पीएचसी के लिए जमीन तलाशने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने खानयार और हजरतबल विधानसभा क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों का शुक्रवार को दौरा किया।
उनके साथ विधायक खानयार अली मोहम्मद सागर और विधायक हजरतबल सलमान अली सागर भी मौजूद रहे। मंत्री ने एसआर गंज स्थित अर्बन पब्लिक हेल्थ सेंटर का दौरा कर चल रहे अपग्रेडेशन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को छत, अप्रोच रोड और लिफ्ट समेत बचे हुए काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अपग्रेड सुविधा जल्द लोगों को समर्पित की जा सके। सकीना इत्तू ने कहा कि स्थानीय विरासत को सहेजते हुए बना यह स्वास्थ्य केंद्र इलाके के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगा।
विज्ञापन

गौसिया अस्पताल खानयार के दौरे पर मंत्री ने पास की चिह्नित जमीन पर अतिरिक्त ब्लॉक बनाने की घोषणा की। इससे जगह की कमी और पार्किंग की दिक्कत दूर होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और डीपीआर तैयार करने को कहा। हजरतबल के हब्बक चौक स्थित उप जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि मंजूरशुदा 50 बेड के अस्पताल ब्लॉक का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा इस अहम प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए मैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक सागर के लगातार प्रयासों की भी सराहना करती हूं। मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस बेहतर मरीज देखभाल और आधुनिक सुविधाओं पर है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में करीब 400 नए डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। हम स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद खामियों को पहचान कर दूर कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा हमारा मकसद हर नागरिक को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है। मंत्री ने बुरजाहामा का दौरा किया और स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए पीएचसी निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कई व्यक्तिगत और सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने उन्हें सभी जायज मांगें प्राथमिकता पर हल करने का भरोसा दिया।

मंत्री ने लोगों से अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य नतीजों के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी है। दौरे में एमडी केपीडीसीएल, वीसी एलसीएमए, निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर, प्रिंसिपल जीएमसी श्रीनगर, चीफ इंजीनियर आरएंडबी, एडीसी श्रीनगर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed