फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sajjad Lone, Meet with Kashmiri Pandits, Nutnusa Transit Residence

Srinagar News: सज्जाद लोन ने सुनीं प्रवासी कश्मीरी पंडितों की समस्याएं

विज्ञापन
Srinagar, Sajjad Lone, Meet with Kashmiri Pandits, Nutnusa Transit Residence
ट्रांजिट आवासों के निरीक्षण के दौरान सज्जाद लोन। संवाद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद गनी लोन ने शुक्रवार को कुपवाड़ा स्थित नटनुसा ट्रांजिट आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी पंडित प्रवासियों से मुलाकात की और उनके रहन-सहन की स्थिति का व्यापक जायजा लिया। लोन ने उनकी शिकायतें सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पार्टी ने इस बारे में बयान जारी किया है। कहा गया कि लोन ने पूरे परिसर का विस्तृत भ्रमण किया और वहां तैनात प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों तथा सर्दियों में ट्रांजिट कॉलोनी में ठहरने वाले शिक्षकों के दैनिक कष्टों की बिना किसी परत चढ़ाए सच्ची जानकारी हासिल की। उनकी समीक्षा में बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाएं, बुनियादी ढांचे की कमियां और समुदाय की व्यापक कल्याण जरूरतें शामिल रहीं।
विज्ञापन


निवासियों ने विशेष रूप से कड़ाके की सर्दी में बिजली की अनियमित आपूर्ति, अपर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था और नॉन-पैकेज कर्मचारियों के लिए आवास की गंभीर कमी पर चिंता जताई। नॉन-पैकेज कर्मचारी मजबूरी में कॉलोनी के बाहर किराए पर रहने को विवश हैं। पीसी अध्यक्ष ने गंभीरता से सभी बातें सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कमियां दूर करने के सख्त निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed