{"_id":"69f3b720aa67b704800142df","slug":"srinagar-sahjad-alam-dc-kulgam-visit-kund-valley-srinagar-news-c-10-lko1027-900731-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम के डीसी ने किया कुंड वैली का दौरा, पर्यटन विकास पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम के डीसी ने किया कुंड वैली का दौरा, पर्यटन विकास पर जोर
विज्ञापन
वासुकी नाग समेत प्रमुख स्थलों का निरीक्षण, बुनियादी ढांचा सुधारने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। उपायुक्त शाहजाद आलम ने वीरवार को जिले की प्रसिद्ध कुंड वैली का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का आकलन किया।
दौरे के दौरान डीसी ने अधिकारियों के साथ मशहूर पर्यटन स्थल वासुकी नाग का निरीक्षण किया। यह एक मौसमी झरना है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे और पर्यटक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
डीसी ने कहा कि प्रशासन कुंड वैली को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने और सार्वजनिक सेवाओं में मौजूद कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाद में, उन्होंने नायबात कुंड और सरकारी मिडिल स्कूल नोबग का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मौजूदा ढांचे का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन के इस दौरे को क्षेत्र में पर्यटन और बुनियादी ढांचे के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।