{"_id":"6a2f0609ed1bc17391076c3e","slug":"srinagar-road-in-bad-condition-jawahar-nagar-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112279-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पातशाही बाग, जवाहर नगर व महजूर नगर की सड़कें खस्ताहाल, चलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पातशाही बाग, जवाहर नगर व महजूर नगर की सड़कें खस्ताहाल, चलना हुआ दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्थानीय लोग बोले- 2024 चुनाव के बाद विधायक नहीं आए, गड्ढों से रोजाना हो रही है परेशानी, लोगों ने की जल्द मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर के बीचों बीच स्थित पातशाही बाग, महजूर नगर और जवाहर नगर के कुछ हिस्सों में सड़कों की हालत बेहद खराब होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद से बुनियादी समस्याएं अब तक हल नहीं हुई हैं।
स्थानीय लोगों ने पादशाही बाग की सड़क को बहुत ही खस्ताहाल बताया। उनका आरोप है कि सालों से टूटी सड़क और सरकारी अनदेखी के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। जिसके चलते आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि सड़क की दयनीय दशा के चलते खासतौर पर दो पहिया वाहन चालक काफी परेशान है। जगह-जगह सड़क में पड़े गड्ढे आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं।
उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाए। वहीं दूसरी ओर जवाहर नगर और महजूर नगर के अंदरूनी इलाकों से भी ऐसी ही शिकायतें आई हैं। लोगों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के चलते आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं। इतना ही नहीं बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को पैदल चलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की नाराजगी इस बात से और बढ़ गई है कि इलाके के विधायक कहीं नजर नहीं आते।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि अब हमें समझ नहीं आता कि अपनी बात किससे कहें। महजूर नगर और पादशाही बाग के लोगों का आरोप है कि 2024 के चुनाव के बाद से उनके विधायक इलाके में आए ही नहीं। इससे लोगों को अपनी परेशानी बताने का कोई रास्ता नहीं बचा। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से टूटी सड़कों पर तुरंत तारकोल बिछाने की मांग की है। साथ ही श्रीनगर शहर की सभी खराब सड़कों का सर्वे करने को कहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हालात और बिगड़ने से पहले सरकार कदम उठाए और सालों से नजरअंदाज हो रही सड़कों की मरम्मत कराए।