{"_id":"6aee2b2ba05b54612a0bfe4b","slug":"srinagar-road-accident-banihal-verinag-youth-died-srinagar-news-c-264-1-sr11006-118080-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बनिहाल-वेरिनाग टॉप पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनंतनाग के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बनिहाल-वेरिनाग टॉप पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनंतनाग के युवक की मौत
विज्ञापन
अनंतनाग। बनिहाल-वेरिनाग टॉप (बीओ टॉप) पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे पेश आया। इसमें अनंतनाग के उरहनहाल निवासी एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जुबैर अहमद निवासी उरहनहाल, अनंतनाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जुबैर अहमद अपनी कार चला रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ काजीगुंड, एसएचओ काजीगुंड और जवाहर टनल के ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यापक तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद