{"_id":"69976f203a15a3316707400a","slug":"srinagar-ramzan-start-fruit-rate-high-srinagar-news-c-10-lko1027-840764-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रमजान शुरू होते ही श्रीनगर में फलों के दाम आसमान छूने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रमजान शुरू होते ही श्रीनगर में फलों के दाम आसमान छूने लगे
विज्ञापन
- फ्रूट एसोसिएशन का कहना है कि होलसेल दाम सामान्य हैं, लोगों ने नियमित मार्केट चेकिंग की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही श्रीनगर के बाजारों में फलों और दूसरी जरूरी चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोगों ने इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि कई फलों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं जिससे परिवारों के लिए रोजाना की खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि अक्सर लोग रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार के समय फलों का ज्यादा सेवन करते हैं। श्रीनगर के बिलाल लोन ने कहा कि फलों के दामों में एक दम से बढ़ोतरी देखने को मिली है। मैं फल खरीदने आया था लेकिन रमजान शुरू होने से पहले के दाम और आज के दाम में काफी अंतर देखने को मिला। एक अन्य स्थानीय इनायत अहमद ने कहा कि अमरूद, सेब और आम जैसे फल महंगे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल रमजान से पहले दाम बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार यह बहुत जल्दी शुरू हो गया है। उन्होंने संबंधित विभागों से अपील की है कि वह नियमित मार्केट चेकिंग के लिए अपनी टीमों को जमीनी स्तर पर नियुक्त करें।
इस बीच फल विक्रेताओं द्वारा मंडी से बढ़े दामों को लेकर जब कश्मीर घाटी फल उत्पादक एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष बशीर अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंडी में थोक मूल्य सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि हम नियमित रूप से फलों और सब्जियों की आधिकारिक दर सूची जारी करते हैं। कीमतें सामान्य सीमा के भीतर हैं और मंडी स्तर पर कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को जारी सूची का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
प्राप्त आधिकारिक थोक फल मूल्य सूची के अनुसार दरें इस प्रकार थीं। आम सफेदा (15 टुकड़े) 100-102 रुपये, आम तोतापुरी (प्रति टुकड़ा) 60 रुपये, केला प्रथम श्रेणी (प्रति दर्जन) 72-85 रुपये, पपीता (25 किलो) 1050-1200 रुपये, किन्नू (प्रति किलो) 72–83 रुपये, तरबूज (प्रति चेस्ट) 23-53 रुपये, अमेरिकन सेब (आधी पेटी) 140-264 रुपये, रेड गाला सेब (प्रति दर्जन) 100-125 रुपये, महाराजी सेब (प्रति दर्जन) 100-125 रुपसे; संतरा दाना (प्रति चेस्ट) 191-112 रुपये है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जो रेट निर्धारित हैं उससे 10-15 रुपये बढ़ाकर फल विक्रेता फल बेचते हैं। इस बीच एसोसिएशन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे रमजान के महीने में ग्राहकों पर बेवजह बोझ डालने से बचने के लिए आधिकारिक रेट लिस्ट का सख्ती से पालन करें। वह इस पाक महीने में नाजायज मुनाफाखोरी न करें।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही श्रीनगर के बाजारों में फलों और दूसरी जरूरी चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोगों ने इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि कई फलों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं जिससे परिवारों के लिए रोजाना की खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है।
बता दें कि अक्सर लोग रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार के समय फलों का ज्यादा सेवन करते हैं। श्रीनगर के बिलाल लोन ने कहा कि फलों के दामों में एक दम से बढ़ोतरी देखने को मिली है। मैं फल खरीदने आया था लेकिन रमजान शुरू होने से पहले के दाम और आज के दाम में काफी अंतर देखने को मिला। एक अन्य स्थानीय इनायत अहमद ने कहा कि अमरूद, सेब और आम जैसे फल महंगे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल रमजान से पहले दाम बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार यह बहुत जल्दी शुरू हो गया है। उन्होंने संबंधित विभागों से अपील की है कि वह नियमित मार्केट चेकिंग के लिए अपनी टीमों को जमीनी स्तर पर नियुक्त करें।
विज्ञापन
इस बीच फल विक्रेताओं द्वारा मंडी से बढ़े दामों को लेकर जब कश्मीर घाटी फल उत्पादक एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष बशीर अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंडी में थोक मूल्य सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि हम नियमित रूप से फलों और सब्जियों की आधिकारिक दर सूची जारी करते हैं। कीमतें सामान्य सीमा के भीतर हैं और मंडी स्तर पर कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को जारी सूची का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
प्राप्त आधिकारिक थोक फल मूल्य सूची के अनुसार दरें इस प्रकार थीं। आम सफेदा (15 टुकड़े) 100-102 रुपये, आम तोतापुरी (प्रति टुकड़ा) 60 रुपये, केला प्रथम श्रेणी (प्रति दर्जन) 72-85 रुपये, पपीता (25 किलो) 1050-1200 रुपये, किन्नू (प्रति किलो) 72–83 रुपये, तरबूज (प्रति चेस्ट) 23-53 रुपये, अमेरिकन सेब (आधी पेटी) 140-264 रुपये, रेड गाला सेब (प्रति दर्जन) 100-125 रुपये, महाराजी सेब (प्रति दर्जन) 100-125 रुपसे