फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rajbagh, Attack on Kashmiri Pandit, Husband wife

Srinagar News: श्रीनगर के राजबाग में बुजुर्ग कश्मीरी पंडित दंपती पर हमला

विज्ञापन
Srinagar, Rajbagh, Attack on Kashmiri Pandit, Husband wife
कश्मीरी पंडित अशोक, जिस पर हमला हुआ। संवाद
बर्खास्त पूर्व आईआरएस अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोप-घर में आग लगाने की कोशिश की, पत्नी के कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के राजबाग इलाके में एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित दंपती पर पूर्व आईआरएस अधिकारी और उसके साथियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि हमला करने के साथ ही घर में आग लगाने की कोशिश भी की गई। महिलाओं से अभद्रता की भी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपती अशोक तोशखानी और उनकी पत्नी कुसुम राजबाग में रहते हैं। उनका आरोप है कि विवेक बत्रा अपने छह साथियों के साथ घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो गाड़ियों में आए थे और उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की। इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक तोशखानी का कहना है कि हमारी कई पीढि़यां करीब सौ सालों से यहां रह रही हैं। विवेक बत्रा महाराष्ट्र का रहने वाला है। दो-चार दिन पहले यहां रहने आया था। दूसरे दिन यह दो ट्रक भरकर सामान लाया, जिससे मैं परेशान हो गया। मैंने कहा कि यह रिहायशी इलाका है। इसके बाद वो लगातार हमें परेशान करता रहा। बुधवार को दो गाड़ियों में अपने गुंडे लेकर आया और सभी दरवाजे तोड़ दिए। वह हथियार लेकर आये थे बिलकुल जैसे उसने कोई हमला करना हो। तोशखानी ने बताया कि बत्रा और उसके गुंडों ने मेरी बीवी के साथ भी बदसलूकी की और कपडे भी फाड़े।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तोशखानी ने कहा कि हमने उपराज्यपाल को भी लिखा है कि हम यहां रह रहे हैं इसलिए हमें सुरक्षा दी जाए। अगर आज पुलिस समय पर नहीं आती तो हमें कौन बचाता।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी विवेक बत्रा एक बर्खास्त पूर्व आईआरएस अधिकारी है और पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के बाहर अलग-अलग जगहों पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने से जुड़े मामले शामिल हैं। उसे सेवा से बर्खास्त करने का कारण भी गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed