फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Power Cutt, Handwara, 70 Transformers failed

Srinagar News: कड़ाके की ठंड में बिजली कटौती ने जीवन बनाया कष्टदायक

विज्ञापन
Srinagar, Power Cutt, Handwara, 70 Transformers failed
नवंबर में ही हंदवाड़ा में करीब 70 ट्रांसफार्मर खराब, बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव
- नवंबर में ही हंदवाड़ा में करीब 70 ट्रांसफार्मर हुए खराब, बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर में तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ही हंदवाड़ा में बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। नवंबर में ही करीब 70 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। कड़ाके की ठंड में लंबी बिजली कटौती ने लोगों का जीवन कष्टदायक बना दिया है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस महीने हंदवाड़ा डिवीजन में 70 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। इससे दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हंदवाड़ा पावर डिवीजन में दो सब-डिवीजन हैं हंदवाड़ा और लंगेट। अधिकारियों के मुताबिक हंदवाड़ा सब-डिवीजन में 42 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं जबकि लंगेट में 26 ट्रांसफार्मर। कई इलाकों में रात के समय लोड बढ़ने से बार-बार बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन


डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए बताया कि ठंड शुरू होने के साथ ही रोजाना दो-तीन ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। मुख्य वजह ओवरलोडिंग है। इसके अलावा वोल्टेज कम-ज्यादा होना और लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे व अनियमित हीटिंग उपकरण भी बड़ा कारण हैं। उन्होंने कहा कि विभाग प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर रहा है लेकिन कुछ में गंभीर खराबी और कलपुर्जों की कमी के चलते ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटी खराबी वाले ट्रांसफार्मर कुछ दिनों में ठीक होकर वापस लग जाते हैं लेकिन जिनमें रिवाइंडिंग या जटिल मरम्मत की जरूरत होती है उन्हें ठीक होने में अधिक समय लगता है। हंदवाड़ा और लंगेट के कई इलाकों के लोगों ने बार-बार बिजली गुल होने पर गहरी नाराजगी जताई है।

उन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए बिजली व्यवस्था को अपग्रेड करने की मांग की है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक और अनियमित लोड से बचें ताकि आगे ट्रांसफार्मर खराब न हों। एक अधिकारी ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना व्यवस्था को स्थिर रखना मुश्किल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed