{"_id":"69b5cf20fa260672b9071b46","slug":"srinagar-polo-ground-penching-silat-girls-tournament-srinagar-news-c-10-lko1027-858564-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 18 जिलों की 550 से अधिक लड़कियां दिखा रहीं दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 18 जिलों की 550 से अधिक लड़कियां दिखा रहीं दम
विज्ञापन
श्रीनगर में पेंचक सिलाट प्रतियोगिता। स्रोत आयोजक
श्रीनगर में दो दिवसीय अस्मिता पेंचक सिलाट लीग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के पोलो ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय अस्मिता पेंचक सिलाट लीग की शुरूआत शनिवार से हुई। रविवार तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय महिला लीग में जम्मू कश्मीर के 18 जिलों से आई करीब 550 लड़कियां भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर की ओर से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना है।
इसपर बात करते हुए फेडरेशन के चीफ कोच इरफान अजीज बोटा ने कहा कि लीग में जम्मू-कश्मीर के 18 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लड़कियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। अस्मिता पहल का मकसद लड़कियों को खेलों में आगे लाना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियां खेलकूद में पीछे नजर आती थीं लेकिन अब वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अस्मिता खेलो इंडिया योजना के तहत लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए खास प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी हिस्सा ले सकें।
लड़कियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है : अल्शिबा
इस दौरान 12वीं कक्षा की एक प्रतिभागी अल्शिबा फातिमा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लड़कियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। लड़कियां भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। अल्शिबा ने बताया कि उन्हें इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भाग लेने का मौका मिल चुका है।
देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हूं : मदिहा
वहीं छठी कक्षा की एक अन्य प्रतिभागी मदिहा जो बडगाम से इस लीग में भाग लेने पहुंची, ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेना जरूरी है। बच्चों को मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट रहने से पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है और वह आगे चलकर देश और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करना चाहती हैं।