फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Police Destroy, Opium Crop, Lodged 16 FIR

Srinagar News: अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Srinagar, Police Destroy, Opium Crop, Lodged 16 FIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया। जिले भर में 16 एफआईआर दर्ज की गईं। लगभग 150 मरला जमीन पर फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई।
पुलिस ने चेक पंजपोरा के बशीर अहमद वानी के निवास स्थान पर अफीम की अवैध खेती का पता लगाया। आवासीय परिसर में अफीम के पौधे मिले। थाना बिजबिहाड़ा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कोकरनाग पुलिस ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर हरगम सगम में संयुक्त छापा मारा। जहां लगभग दो मरले जमीन पर दो लोगों को अवैध खेती करते हुए पाया। उत्तरस्सू पुलिस स्टेशन की टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और कृषि विभाग के साथ शेरगुंड गांव में भी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।
विज्ञापन

बिजबिहाड़ा थाने की पुलिस ने वेर्री क्षेत्र में अफीम की घास और भांग की अवैध खेती की रिपोर्टों के बाद संबंधित धाराओं के तहत चार एफआईआर दर्ज की। इसके अलावा पुलिस स्टेशन श्रीगुफ्वारा ने राजस्व और कृषि अधिकारियों के साथ मिलकर खीरम, शिरहमा और नौशहरा गांवों में एक बड़ी कार्रवाई की। जहां अवैध अफीम की खेती बड़े क्षेत्र में फैली हुई पाई गई और स्थल पर ही नष्ट कर दी गई। इस संबंध में नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग पुलिस नशे की खेती की समस्या को समाप्त करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है और स्थानीय लोगों से अपील करती है कि वे सहयोग करें और ऐसी अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed