फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Police Attaches Property Worth ₹2 Crore Belonging to Designated Terrorist

Srinagar: श्रीनगर में दो करोड़ की आतंकी संपत्ति जब्त, सोशल मीडिया से आतंक फैलाने वाले सज्जाद गुल को बड़ा झटका

Sat, 04 Oct 2025 01:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 04 Oct 2025 01:11 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस ने आतंकवादी सज्जाद गुल से जुड़ी करीब दो करोड़ की संपत्ति को यूएपीए के तहत जब्त किया है, जिसमें एचएमटी स्थित तीन मंजिला मकान शामिल है।

विज्ञापन
Srinagar Police Attaches Property Worth ₹2 Crore Belonging to Designated Terrorist
घोषित आतंकी सज्जाद गुल की संपत्ति अटैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क और उसके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों (यूएपीए) अधिनियम की धारा 25 के तहत की गई है।

विज्ञापन


यह संपत्ति श्रीनगर के एचएमटी क्षेत्र स्थित रोज एवेन्यू, एस्टेट खुशीपोरा (सर्वे नंबर 43 मिन) में स्थित एक तीन मंजिला रिहायशी मकान है, जो 15 मरले जमीन पर बना हुआ है। यह संपत्ति गुलाम मोहम्मद शेख पिता का नाम, ख्वाजा अनवर शेख) के नाम पर दर्ज है, जो कि घोषित आतंकवादी सज्जाद अहमद शेख उर्फ सज्जाद गुल के पिता हैं।
विज्ञापन


हालांकि दस्तावेजों में संपत्ति पिता के नाम दर्ज है, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि सज्जाद गुल स्वयं इस संपत्ति का सक्रिय हिस्सेदार है। वह लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देने, भारत विरोधी प्रचार फैलाने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने जैसे गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 235/2022 के तहत की गई है, जो कि थाना परिमपोरा में यूएपीए की धाराएं 13, 38, 20 और ईआईएमसीओ एक्ट की धाराएं 2/3 के अंतर्गत दर्ज है। यह कार्रवाई तहसीलदार सेंट्रल शालटेंग द्वारा सत्यापन के बाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी की गई।


श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद के आर्थिक, लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति का हिस्सा है। इसमें सीमा पार से मिल रहे समर्थन और आतंकी समर्थकों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed