{"_id":"694707fd6a9cf1fe820ad18e","slug":"srinagar-patwari-arrested-taking-bribe-anti-corruption-bureau-srinagar-news-c-10-lko1027-790868-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शोपियां के सोफन्नमन क्षेत्र में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगेहाथ शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी की पहचान आशिक हुसैन शाह के रूप में हुई है। वह टुर्कावंगम शोपियां का निवासी है।
जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो को एक लिखित शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता ने शोपियां तहसील कार्यालय में पत्नी और साली की पुश्तैनी संपत्ति के बराबर हिस्से के संबंध में एक आवेदन दिया था। उनके भाई-बहनों (चार बहनों) के बीच उनकी पुश्तैनी संपत्ति के बराबर हिस्से में ट्रांसफर नहीं किया गया था। आवेदन लगभग तीन महीने पहले तहसीलदार शोपियां के पास जमा किया गया था। संबंधित तहसीलदार ने आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन संबंधित पटवारी को भेज दिया। जब शिकायतकर्ता ने पटवार हलका पिंजुरा शोपियां के पटवारी से संपर्क किया तो उसने अनुकूल रिपोर्ट देने के बदले में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत मिलने पर जांच की गई जिसने उक्त पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्यूरो ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने पटवारी को रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगेहाथ माैके पर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रिश्वत की रकम भी ट्रैप टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी से बरामद की गई। इसके बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी के घर की तलाशी ली गई।