फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Patwari Arrested, ACB Taken Action, Budgam

Srinagar News: बडगाम में एसीबी ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Patwari Arrested, ACB Taken Action, Budgam
- राजस्व रिकॉर्ड जारी करने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये, 10 हजार पेशगी लेते पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बडगाम जिले के एक पटवारी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया।
पटवारी पर राजस्व रिकॉर्ड और बैंक अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। उसे एडवांस 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार ब्यूरो को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने रक्ख सूथू बीके पोरा स्थित अपनी संपत्ति के लिए बैंक गारंटी के उद्देश्य से राजस्व रिकॉर्ड और प्रमाणपत्र जारी करने हेतु संबंधित राजस्व अधिकारियों के समक्ष आवेदन किया था। इसके लिए वह हल्का रक्ख सूथू के पटवारी रियाज अहमद खान के पास गया लेकिन मामले को नियमानुसार आगे बढ़ाने के बजाय पटवारी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और दस्तावेज तैयार करने से पहले 10 हजार एडवांस मांगे।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन एसीबी श्रीनगर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक ट्रैप टीम गठित की गई जिसने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी रियाज अहमद खान को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed