फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Panchayati Secretary, Asad, Held Meeting

Srinagar News: आरडीडी सचिव ने बालटाल रूट पर सफाई की तैयारियां जांचीं

विज्ञापन
Srinagar, Panchayati Secretary, Asad, Held Meeting
अमरनाथ यात्रा का लोगो लगाएं
विज्ञापन

गांदरबल। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए साफ-सफाई की तैयारियों का शनिवार को जायजा लिया। उन्हाेंने बालटाल रूट का निरीक्षण किया। निलग्राथ हेलीपैड से बालटाल बेस कैंप और डोमेल कैंप तक सफाई सुविधाओं का जमीनी स्तर पर आकलन किया।
असद ने फील्ड अधिकारियों को साफ-सफाई से जुड़ी सुविधाओं के काम पर बारीकी से नजर रखने और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए गति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय लगाने की दैनिक गति बढ़ाने और मंजूर की गई योजनाओं का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया। सचिव ने ड्रेन क्रैडल (नाली के जालीदार ढांचे) सहित कचरा संग्रहण प्रणाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रुकावटों को रोकने के लिए इनके लगातार काम करते रहने को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सड़क जंक्शनों और यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई के लिए समर्पित कर्मचारियों को तैनात करने पर भी जोर दिया जिनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय हों। उनके साथ ग्रामीण स्वच्छता महानिदेशक अनू मल्होत्रा, सहायक आयुक्त विकास (गांदरबल) अल्ताफ हुसैन, ब्लॉक विकास अधिकारी और जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed