फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ORM, Exam Today, Junior Assistant

Srinagar News: बारामुला में जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा आज

विज्ञापन
Srinagar, ORM, Exam Today, Junior Assistant
बारामुला। जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा का आयोजन रविवार को बारामुला के केंद्रों पर किया जाएगा। संभागीय आयुक्त कश्मीर ने सूचित किया है कि परीक्षा जेकेएसएसबी द्वारा रविवार को दोपहर 2 बजे से 3:20 बजे तक बारामुला में नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के अंदर और आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति केवल उचित पहचान सत्यापन के बाद ही दी जाएगी। सुपरिटेंडेंट, इनविजिलेटर, ऑब्जर्वर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, फ्रिस्किंग सुपरवाइजर, अधिकृत वीडियोग्राफर और अन्य सहायक कर्मचारियों को केवल फोटो आईडी दिखाने और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

किसी भी उम्मीदवार को निर्धारित समय से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सिवाय असाधारण परिस्थितियों के, और वह भी पहले से अनुमति लेने के बाद। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में कोई भी अनाधिकृत सामग्री, जिसमें मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स, या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री शामिल है, लाने की अनुमति नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed