फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, One Died, Three Injured, Pulwama, Tuschi Nopora Village

Srinagar News: पुलवामा में मिट्टी और पत्थर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Srinagar, One Died, Three Injured, Pulwama, Tuschi Nopora Village
पुलवामा। जिले के तुमची नौपोरा गांव में वीरवार को खोदाई के दौरान मिट्टी और पत्थरों का ऊंचा हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

यह घटना मिट्टी की खोदाई के काम के दौरान हुई जब मिट्टी का ऊंचा हिस्सा अचानक धंस गया जिससे मजदूर साइट पर मलबे और पत्थरों के नीचे दब गए। मृतक की पहचान राजोरी जिले के रहने वाले जुबैर अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस घटना से साइट पर मौजूद मजदूरों में घबराहट फैल गई जिसके बाद स्थानीय लोग और साथी मजदूर फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए दौड़े और उन्हें पास के एक मेडिकल सेंटर में ले गए। इस घटना में तीन अन्य मजदूर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी तुरंत साइट पर पहुंचे और हादसे के हालात का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed