{"_id":"6945bd68fadb53dffa0ebf1f","slug":"srinagar-no-ambulence-for-patient-family-angry-srinagar-news-c-10-lko1027-790435-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एक किमी तक मरीज को स्ट्रेचर पर खींचा, नहीं मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एक किमी तक मरीज को स्ट्रेचर पर खींचा, नहीं मिली एंबुलेंस
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में एंबुलेंस न मिलने पर स्ट्रेचर र मरीज को लेकर जाते परिजन। संवाद
-सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीज को निजी क्लिनिक तक लेकर गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार को सरकारी अव्यवस्था वाला एक मामला सामने आया। इसमें एक मरीज को परिजन द्वारा स्ट्रेचर पर मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर तक खींचना पड़ा ताकि वह प्राइेवट लैब तक पहुंच सके। परिजन को बताया गया था कि सरकारी मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा में सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। इसलिए निजी लैब से स्कैन करवा लें।
कई लोगों ने इस मरीज को व्यस्त बाजार से ले जाने का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं इलाके के लोगों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर हैरानी व्यक्त की है। मरीज के रिश्तेदारों ने बताया कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है। उन्होंने उसे इलाज के लिए जीएमसी लाया था जहां अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन काम नहीं कर रही थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें एंबुलेंस तक नहीं दी गई और स्टाफ ने यह कहकर मना कर दिया कि वाहन पहले से ही एक अन्य मरीज को ले जाने के लिए जा चुकी है।