फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NC Leaders, Condemded, Attack on Farooq Abdullah

डॉ. फारूक पर हमला सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक : डार

विज्ञापन
Srinagar, NC Leaders, Condemded, Attack on Farooq Abdullah
डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर पार्टी मुख्यालय, नवा-ए-सुबह में रोष जताते नेकां के नेता और क - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक पर हमले से पार्टी के नेताओं में रोष व्याप्त है। नवा ए सुबह में वीरवार को प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा कि यह सुरक्षा में भारी चूक का मामला है जो बहुत से सवाल उठाता है।
उन्होंने कहा कि पहला सवाल है कि जो वीडियो सामने आया तो पुलिस के इंतजाम नजर ही नहीं आए। रिवॉल्वर लेकर हमलावर इतना नजदीक लेकर कैसे पहुंचा। यह सुरक्षा चूक पहलगाम हमले जैसी है। यह हमला महज डॉ. फारूक पर नहीं है, यह पूरे कश्मीरी नेतृत्व पर और कश्मीरी सोच पर हमला है। इस हमले के पीछे कौन है जो सबसे बड़ी कश्मीरी आवाज को खामोश करना चाहता है।
विज्ञापन

दूसरा सवाल यह है कि हमलावर आतंकी पर अब तक पीएसए क्यों नहीं लगाया गया। 20 साल से इंतजार की बात जो हमलावर ने कही, आपको उसकी आइडियोलॉजी देखनी पड़ेगी, उसकी जांच करनी पड़ेगी। यह जहर भरने वाली आइडियोलॉजी है, जिसने इससे पहले महात्मा गांधी की हत्या की। जो माहौल बनाया गया है जांच एजेंसी को उसकी भी जांच करनी चाहिए। इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप गोली से भी कश्मीरी आवाजाें को खामोश नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा कहां थी : गुरेजी
नेकां विधायक नजीर गुरेजी ने कहा कि डॉ. फारूक पर हमला एक आतंकी हमला है। वह अंदर कैसे पहुंचा, पुलिस की सुरक्षा कहां थी, हमले के बाद भी लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। आतंक और किसे कहेंगे, आतंक का कोई मजहब नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उस आतंकी से कुर्सी पर बैठाकर पूछताछ की जा रही है। यह अपने आप में काफी हैरान करने वाला है। क्या एक आतंकी से पूछताछ का यही तरीका है।

रिवाॅल्वर लेकर वह अंदर कैसे आया : सादिक
नेकां प्रवक्ता सादिक तनवीर ने कहा कि रिवॉल्वर लेकर वह अंदर कैसे आया। अगर जम्मू कश्मीर में यहां के पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा। पुलिस को ठीक से जांच करनी चाहिए, भाजपा इतने बड़े मामले में सियासत ने करे। उन्हें समझना चाहिए कि उन पर हमला पूरे मुल्क पर हमला है। इतने हाई प्रोफाइल लोगों के होने के बाद भी यह हुआ। इसके पीछे के कारण सामने आने चाहिए।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर पार्टी मुख्यालय, नवा-ए-सुबह में रोष जताते नेकां के नेता और क

डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर पार्टी मुख्यालय, नवा-ए-सुबह में रोष जताते नेकां के नेता और क- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed