फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NC Leader, Shafi, Urge For Uri, Tourism Department

Srinagar News: सरकार से उड़ी में पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने की अपील

विज्ञापन
Srinagar, NC Leader, Shafi, Urge For Uri, Tourism Department
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) विधायक डॉ. सज्जाद शफी ने सरकार से उड़ी सेक्टर में बंद पड़े ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) को पर्यटन विभाग को स्थानांतरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एलओसी से सटे इलाके में इको और बॉर्डर टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

शफी ने कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री के साथ बोर्ड मीटिंग में उठाया गया था और सरकार ने इलाके में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया है। शफी ने कहा कि ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर काम नहीं कर रहा है। हमने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि इसे पर्यटन विभाग को सौंप दिया जाए। हमारा उद्देश्य बॉर्डर टूरिज्म, तीर्थयात्रा टूरिज्म और इको-टूरिज्म पर है। सरकार ने भरोसा दिया है कि उड़ी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शफी ने उन पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मांग की जो सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के फिर से शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed